49 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

कार्यवाही के दौरान एसएसबी के मुख्य आरक्षी विकास कुमार एवं अन्य जवान उपस्थित थे

सुपौल. एसएसबी 45वीं बटालियन के जवानों ने पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान सीमा चौकी कुनौली ने इंडो नेपाल बार्डर पर 49 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर व एक बाइक जब्त किया. जानकारी देते हुए एसएसबी 45 वीं बटालियन कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी कुनौली के जिम्मेवारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान जवानों ने देखा कि नेपाल से अनाधिकृत मार्ग द्वारा एक व्यक्ति बाइक पर कुछ सामान के साथ भारत प्रभाग की तरफ़ आ रहा है. जिसे पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात एसएसबी जवानों द्वारा रोका गया. इसके बाद बाइक पर रखे बोरे की जांच की गयी तो 49 बोतल शराब बरामद किया गया. शराब तस्कर की पहचान राजेश कुमार साह कमलपुर कुनौली के रूप में की गयी. कागजी कार्यवाही करने के बाद जब्त शराब, बाइक व गिरफ्तार तस्कर कुनौली थाना को सुपुर्द किया गया. उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसबी के मुख्य आरक्षी विकास कुमार एवं अन्य जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >