45 पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाना अध्यक्ष ने बताया कि बालवीर कुमार मुखिया के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात में लोकहा पंचायत के वैसा के वार्ड 10 निवासी बालवीर कुमार मुखिया को नौनपार गांव से 11.03 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी. बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसआई शौर्य दिगयांशु के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें वैसा गांव के वार्ड 10 निवासी बालवीर कुमार मुखिया ने पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने खदेड़कर बालवीर कुमार मुखिया को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर 45 पुड़िया में 11.03 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. थाना अध्यक्ष ने बताया कि बालवीर कुमार मुखिया के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Basant yadav

वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >