44 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है

राघोपुर. थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जानकारी देते थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक शराब की खेप लेकर जा रहा है. इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने राघोपुर-गद्दी मार्ग पर दुर्गापुर नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध युवक ग्लैमर बाइक से आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया. पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल पर लदे दो प्लास्टिक के बोरे से कुल 148 बोतल नेपाली दिलवाले सोफी देशी शराब बरामद की गई. प्रत्येक बोतल 300 एमएल की बताई जा रही है, जिससे कुल शराब की मात्रा 44 लीटर 400 एमएल आंकी गई है. गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के गिरिपट्टी वार्ड नंबर 8 निवासी तारणी यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से बरामद शराब के साथ-साथ मोटरसाइकिल बीआर 50ई 5321 को भी जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. शराब का रखना, खरीदना एवं बेचना अपराध है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. शराब तस्करी के खिलाफ राघोपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >