33 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

जांच के दौरान पाया गया कि बाइक की सीट को खास तरीके से तस्करी के लिए तैयार किया गया था

त्रिवेणीगंज. शराब तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र अंतर्गत गौनहा गांव में एक आवासीय परिसर में छापेमारी कर बाइक सहित एक युवक को पकड़ लिया. युवक और बाइक को थाना लाया गया. जब पुलिस ने बाइक की सघन तलाशी शुरू की तो हैरान रह गए. जांच के दौरान पाया गया कि बाइक की सीट को खास तरीके से तस्करी के लिए तैयार किया गया था. पुलिस ने बाइक से कुल 33 बोतल विदेशी शराब बरामद की. जब्त शराब में मेक्डोरेवेल 180 एमएल की 12 बोतल, 375 एमएल की 8 बोतल, 750 एमएल की 2 बोतल तथा एसी ब्लैक 375 एमएल की 11 बोतल शामिल है. जो कुल 10.785 लीटर आंकी गई. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गौनहा निवासी ललन कुमार के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >