30 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जब्त शराब उत्पाद विभाग डगमरा को सुपुर्द किया

कुनौली एसएसबी 45 वीं बटालियन की सीमा चौकी कुनौली ने भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर 30 बोतल नेपाली शराब,के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. एसएसबी 45 वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा चौकी कुनौली के सीमा स्तम्भ संख्या 223 के पास पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान नेपाल से भारत प्रभाग में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा. पकड़े गये व्यक्ति के सिर पर रखा बोरा का जब जांच किया गया तो 30 बोतल नेपाली शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्कर राम साहनी दोनार लहेरियासराय दरभंगा का रहने वाला बताया गया. कागजी कार्यवाही करने के बाद जब्त शराब उत्पाद विभाग डगमरा को सुपुर्द किया गया. मौके पर एसएसबी के निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह व अन्य जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खब�� समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >