170 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत भपटियाही थाना कांड संख्या 56/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया

सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र छिटही मदरसा के समीप से बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी नरपतपट्टी एवं भपटियाही थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 170 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ रामनगर वार्ड नंबर 11 निवासी मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. जानकारी देते थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि बाइक सवार मिथिलेश कुमार प्लास्टिक के बोरा में 170 बोतल नेपाली दिलवाले देसी शराब लेकर कहीं जा रहा था. जहां पुलिस और एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. जहां आरोपी के विरुद्ध उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत भपटियाही थाना कांड संख्या 56/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >