17 बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुनर्वास वार्ड सात से 17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया

सरायगढ़ भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुनर्वास वार्ड सात से 17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी. थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही पुनर्वास निवासी चंदेश्वर शर्मा के किराना दुकान का जांच किया गया तो उसके किराना दुकान से 17 बोतल ऐसी ब्लैक नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से शराब तस्कर चंदेश्वर शर्मा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत शराब तस्कर चंदेश्वर शर्मा के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 11/25 दर्ज कर चंदेश्वर शर्मा को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >