12 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

रात्रि गश्ती के दौरान पिपरा पुलिस द्वारा एक बाइक सवार को 12 लीटर देशी चुलाय शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

कटैया-निर्मली. रात्रि गश्ती के दौरान पिपरा पुलिस द्वारा एक बाइक सवार को 12 लीटर देशी चुलाय शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले को लेकर पिपरा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया बुधवार देर रात पुलिस गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के छिटकियाही में एक व्यक्ति को बाइक से आते देख रुकने के लिए कहा गया जहां बाइक सवार की तलाशी ली गई तो पल्सर बाइक की डिक्की से दो गैलन में 12 लीटर देशी चुलाय शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी लखन मंडल जो शराब डिलेवरी करने वाले थे. शराब कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >