कटैया-निर्मली.पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा निवासी फिलिप कार्ट में काम करने वाले युवक के साथ बीते 9 जनवरी को हुई लूट में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया बीते नौ जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने पथरा निवासी पिंटू कुमार के साथ हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था. पीड़ित के लिखित आवेदन पर तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. तकनीकी सहयोग से घटना में शामिल अंतर जिला के एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी सहरसा जिला के पस्तपार थाना अन्तर्गत सूरमाहा गांव निवासी संजय यादव का बेटा सोनू कुमार बताया जा रहा है.
लूटकांड का एक आरोपित गिरफ्तार
बीते नौ जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने पथरा निवासी पिंटू कुमार के साथ हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था
