12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार से पुलिस ने 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार से पुलिस ने 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी देते प्रभारी थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार झा ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिमराही वार्ड नंबर 08 में स्थानीय राहुल कुमार द्वारा शराब का अवैध धंधा किया जा रहा है. बताया कि सूचना के आलोक में पुलिस जब स्थल पर पहुंची तो देखा कि राहुल कुमार के घर से एक व्यक्ति एक थैला लेकर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बलों ने उसके घर में बाथरूम के पास धर दबोचा. पकड़ाए युवक की पहचान स्थानीय कुंदन कुमार के रूप में किया गया. जिसे पुलिस ने बरामद शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना ले आयी. जहां शराब की गिनती किए जाने पर थैले से रॉयल स्टैग कंपनी का 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. बताया कि उक्त शराब तस्कर के विरुद्ध कांड अंकित कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >