चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन परिवार के सात घर जले

आगलगी की घटना की सूचना पर सीओ धीरज कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर आगलगी घटना की जांच किया

– सीओ ने पीड़ित परिवार को दिया पॉलिथीन शीट सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड नंबर 06 में गुरुवार को दोपहर चूल्हे की चिंगारी से आग लगने के कारण 06 परिवार के 7 फूस की झोपड़ी, अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित 2 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुनीलाल शर्मा के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग उठी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दिनेश शर्मा की एक फूस की झोपड़ी, बबीता देवी के एक फूस की झोपड़ी, महेश चौपाल के एक फूस की झोपड़ी, रमेश चौपाल के एक फूस की झोपड़ी और विकास शर्मा के एक फूस की झोपड़ी अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आगलगी की घटना की सूचना पर सीओ धीरज कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर आगलगी घटना की जांच किया. जांचों उपरांत आगलगी घटना से पीड़ित 6 परिवारों को सीओ धीरज कुमार और पूर्व मुखिया विजेंद्र प्रसाद यादव के हाथों पॉलीथिन शीट वितरण किया गया. सीओ धीरज कुमार ने बताया कि आगलगी की घटना से पीड़ित सभी 06 परिवारों को जल्द ही सरकारी स्तर पर मिलने वाले राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >