नदी में डूबे युवक की तलाश जारी, नहीं मिली सफलता

इधर घटना को लेकर परिजनों में चीख पुकार मची हुई है

निर्मली. नगर पंचायत निर्मली स्थित अंबेडकर चौक के समीप बिहुल नदी में शुक्रवार की शाम लापता युवक की तलाश एनडीआरफ व आपदा मित्र द्वारा शनिवार की शाम तक जारी रहा. एनडीआरएफ व आपदा मित्र की टीम के द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन लापता युवक का पता नहीं चला. मालूम हो कि शुक्रवार की शाम निर्मली स्थित अंबेडकर चौक के समीप रेलिंग से गिरकर बिहुल नदी में एक युवक डूबकर लापता हो गया था. लापता युवक की पहचान नगर पंचायत निर्मली वार्ड नंबर 07 निवासी मो सलमान के रूप में की गयी. निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह, सीआई रणविजय राणा व थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन व अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. इधर घटना को लेकर परिजनों में चीख पुकार मची हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >