सभी परीक्षा केंद्रों का एसडीएम ने लिया जायजा, दिये कई निर्देश

एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा लेने के लिए अनुमंडल प्रशासन गंभीर है

वीरपुर. एसडीएम नीरज कुमार ने अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत सभी सात परीक्षा केंद्र एलकेए हाई स्कूल, केएस कॉलेज, राजकीय प्लस टू हाई स्कूल, जया महिला महाविद्यालय, मध्य विद्यालय शालीवाशा, आदर्श कोसी महिला महाविद्यालय और उत्क्रमित हाई स्कूल बसंतपुर का रविवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए. पूछे जाने पर एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा लेने के लिए अनुमंडल प्रशासन गंभीर है. सभी सात केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए है. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए है. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी आधा घंटा पहले परीक्षा हाल में प्रवेश करेंगे. किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाना मना है. परीक्षार्थी चप्पल पहनकर जायेंगे. जूता और मौजा में नहीं जायेंगे. वर्ग कक्ष में मानक के अनुकूल परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था को देखा गया है. बताया कि शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को देखा गया है. सभी सात केंद्र पर ठीक ढंग से परीक्षा हो इसके लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. एलकेए हाई स्कूल को मॉडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >