मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की एसडीएम ने की समीक्षा, दिये निर्देश

उपस्थित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से पूछताछ की

सुपौल. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार मरौना प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया. जहां एसडीएम मरौना प्रखंड अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य के प्रगति की समीक्षा की. उपस्थित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से पूछताछ की. उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली गई. अभी बीएलओ के माध्यम से जितने भी कागजात एवं प्रपत्र प्राप्त किए गए है, प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर से उन सभी पर प्रपत्रों एवं कागजातों की जांच की जा रही है. अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रपत्रों एवं कागजातों के जांच के लिए टीम बनाकर कार्य किया जाए. अभी भी यदि कहीं त्रुटि पाई जाती है तो तुरंत त्रुटि का निवारण कराया जाए. ताकि मतदाताओं से संबंधी जानकारी मतदाता सूची में त्रुटि रहित रहे. प्राप्त किए गए प्रपत्रों एवं कागजातों का सूक्ष्मता से जांच कर तथा आवश्यकता पड़ने पर सुधार कर ही अनुमंडल पदाधिकारी के लॉगिन में भेंजे. मरौना प्रखंड में यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची के प्रारूप में छूट गया है तो छुटे हुए मतदाताओं का भी प्रपत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. ताकि समय पर छुटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाया जा सके. इस कार्य के लिए बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को भी आवश्यक निर्देश दिए गए. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय एवं सुपरवाइजर भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >