स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर हालत में रेफर

थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने कहा कि घटना में शामिल वाहन का अभी पता नहीं चल पाया है

सुपौल. किशनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध पर फुलकाहा गांव के समीप एक स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया. इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान शिवपुरी पंचायत स्थित कोसी कॉलोनी थरबिटिया पुनर्वास निवासी गुलाबी खान के 22 वर्षीय पुत्र मो छोटू खान के रूप में की गयी है. वह बुधवार की दोपहर बाइक से कमलजड़ी गांव की की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सुपौल की दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर लगने से मो छोटू खान सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें लहूलुहान अवस्था में उठाकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किशनपुर पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया. मामले में थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने कहा कि घटना में शामिल वाहन का अभी पता नहीं चल पाया है. पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >