जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल छह तक बंद

बढ़ते ठंड को लेकर जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश

– बढ़ते ठंड को लेकर जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश सुपौल. जिले में लगातार बढ़ती ठंड और अत्यधिक कम तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 08 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर छह जनवरी तक अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है. यह आदेश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा. प्रभारी जिलाधिकारी मो तारिक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार 05 जनवरी से छह जनवरी 2026 तक जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 08 तक की पढ़ाई पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. यह आदेश पूरे सुपौल जिले में प्रभावी होगा. जिला दण्डाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि वर्तमान में जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम बना हुआ है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. खासकर छोटे बच्चों के लिए यह मौसम गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है. इसी को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है. प्रशासन ने संबंधित सभी विभागों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BASANT YADAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >