शैक्षणिक परिभ्रमण पर कुपाघाट गये स्कूली बच्चे

परिभ्रमण दल की बस को विद्यालय प्रधानाध्यापक रविशंकर रवि एवं शिक्षक अर्जुन कुमार आजाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र के कुशहा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मचहा उत्तर द्वारा मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजा गया. मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत विद्यालय के 55 छात्र-छात्राओं का दल भागलपुर के कुपाघाट सहित अन्य दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया. परिभ्रमण दल की बस को विद्यालय प्रधानाध्यापक रविशंकर रवि एवं शिक्षक अर्जुन कुमार आजाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं शिक्षक अर्जुन कुमार आजाद ने बताया कि भागलपुर में ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बहुत कुछ देखने और समझने लायक है. किताबी ज्ञान से अलग यदि एक बार ऐतिहासिक स्थलों को देख लिया जाए तो उससे मिली जानकारी अमिट हो जाती है. शैक्षिक भ्रमण से लौटने के बाद बच्चों में जो जिज्ञासा और आत्मविश्वास का भाव पैदा होता है, वह उनकी आगे की पढ़ाई के लिए लाभकारी होगा. इससे बच्चों में सीखने का एक नया दृष्टिकोण विकसित होगा. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >