पोलियो अभियान की सफलता को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

अभियान की सफलता को लेकर 08 ट्रांजिट टीम और 05 डीपो बनाया गया है

प्रतापगंज. 17 से 21 नवंबर तक होने वाले पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गयी. हाई स्कूल भवानीपुर उत्तर से निकली रैली को एचएम सतीश मंडल, बीएचएम सुजीत कुमार पंकज, बीसीएम अरविंद कुमार झा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. दो बूंद दवा-पोलियो हवा का नारा लगाते हुए रैली स्कूल से चल कर अस्पताल चौक, बाजार आदि का भ्रमण कर लोगों को पोलियो अभियान की सफलता के प्रति जागरूक किया. बीएमसी श्री झा ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए 16 पर्यवेक्षकों की देख-रेख में 86 टीमों का गठन किया गया है. अभियान की सफलता को लेकर 08 ट्रांजिट टीम और 05 डीपो बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >