त्रिवेणीगंज. 15 से 20 अप्रैल तक आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने संभावित अग्निकांड से निपटने का लाइव प्रदर्शन किया. मॉकड्रिल के जरिए बताया गया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सतर्क रहना, प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाना और समय पर सूचना देना कितना जरूरी होता है. साथ ही गैस सिलेंडर, बिजली के शॉर्ट सर्किट और घरेलू आगजनी से बचाव के प्रभावी तरीके भी समझाए गए. अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया. इस क्रम में स्कूली छात्रों और शिक्षकों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई. बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया. “जीवन का यही है नारा, आग से सुरक्षा रहे परिवार हमारा” जैसे नारों के साथ वातावरण गूंज उठा. प्रभातफेरी से पहले अग्निशमन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों और शिक्षकों को फ्लाइंग पी पहनाकर अभियान से जोड़ा गया और अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों को अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कमलेश यादव, सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी पवन कुमार, निरंजन प्रसाद सहित विभाग के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.
अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह पर मॉकड्रिल से सिखाए गए बचाव के गुर

अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह पर मॉकड्रिल से सिखाए गए बचाव के गुर
Copied link
अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया