एसएसबी 45वीं बटालियन में साइकिलिस्ट सबिता महतो एवं शुभम पारखी को किया गया प्रोत्साहित

साईकलिस्ट ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है.

वीरपुर एसएसबी 45वीं बटालियन के कार्य क्षेत्र से होकर मिजोरम जाने वाली साइकिलिस्ट सबिता मेहता एवं शुभम पारखी को सोमवार की शाम प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान दोनों साइकिलिस्ट ने अपना अनुभव जवानों के साथ साझा किया तथा एसएसबी का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया. दोनों ही साइकिलिस्ट ने अपनी यात्रा गुजरात के कच्छ से शुरू की थी तथा अप्रैल माह के अंत तक 11 राज्यों से होते हुए मिजोरम पहुंचने का लक्ष्य है. उक्त दोनों ही साईकलिस्ट ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है. पूर्व में भी साइकिलिस्ट सबिता महतो ने विश्व की सबसे ऊंची सड़क (जो की समुद्र तट से 19420 फीट की ऊंचाई पर स्थित है) पर 570 किलोमीटर दौड़ लगाकर इतिहास रच चुकी है. इस दौरान 45 वी बटालियन के कमाडेंट गौरव सिंह, द्वितीय कमान पदाधिकारी जगदीश शर्मा व अन्य अधिकारी गण, अधीनस्थ अधिकारी गण तथा जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >