ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर में श्रमिकों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

सुपौल में संयुक्त श्रम भवन में प्रथम एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में जिले के सभी 11 प्रखंडों के श्रमिकों ने भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की.

सुपौल : श्रम संसाधन विभाग के निर्देशानुसार संयुक्त श्रम भवन में प्रथम एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता श्रम अधीक्षक सुशील कुमार यादव ने की. इसमें जिले के सभी 11 प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों से आए श्रमिकों ने भाग लिया.

श्रमिकों को योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

श्रम अधीक्षक सुशील कुमार यादव ने शिविर में बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा (संशोधित) योजना-2024, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना-2008, बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की निबंधन प्रक्रिया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने श्रमिकों से समय पर निबंधन कराने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला नियोजन पदाधिकारी सहित श्रम संसाधन विभाग के विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने श्रमिकों को रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक अधिकार और विभागीय कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >