राजस्व कर्मी को किया गया निलंबित

भूमि रिकॉर्ड में अनियमितता के गंभीर आरोपों के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है

सुपौल भूमि रिकॉर्ड में अनियमितता के गंभीर आरोपों के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राज रौशन कुमार को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार भूमि सुधार उप समाहर्त्ता ने प्रतिवेदन समर्पित किया था. जिसमें आरोप है कि राजस्व कर्मचारी ने बिना किसी ठोस आधार के जमीन प्रविष्टि पंजी-2 में कर दी गई. आदेश के अनुसार निलंबित राज रौशन कुमार को मुख्यालय अंचल कार्यालय मरौना निर्धारित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >