Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे के नाम पर रिश्वतखोरी, राजस्व विभाग का अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे के नाम पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है. त्रिवेणीगंज के विशेष भू-सर्वे कानूनगो विकास कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया.

Bihar Land Survey: बिहार में सरकारी अफसरों की रिश्वतखोरी का एक और मामला उजागर हुआ है. सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में विशेष भू-सर्वे कानूनगो विकास कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. पटना से आई पांच सदस्यीय टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की.

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी सुजीत कुमार सागर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कानूनगो विकास कुमार को पंचायत सरकार भवन, गुड़िया पंचायत में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि वह महेशुआ निवासी अनुपम कुमार से जमीन सर्वे ठीक कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था.

शिकायतकर्ता अनुपम कुमार ने बताया कि सर्वेयर ने रिश्वत न देने पर उनके पिता द्वारा खरीदी गई जमीन का रकबा कम कर दिया था. इसे ठीक कराने के लिए जब वे कानूनगो (राजस्व विभाग का एक क्षेत्रीय अधिकारी) के पास पहुंचे, तो 10 हजार की मांग की गई. काफी बातचीत के बाद 5 हजार रुपये देने की सहमति बनी, जिसके बाद अनुपम ने निगरानी विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

गिरफ्तारी के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

डीएसपी सुजीत कुमार सागर ने बताया कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद जाल बिछाकर कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी को पटना ले जाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. निगरानी विभाग की सक्रियता से भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने की कोशिश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >