झंडोत्तोलन व प्रभातफेरी के दौरान सड़क पर भारी वाहनों के आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध

अनुमंडल सभागार में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अनुमंडलीय स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में एसडीएम ने जारी किये कई निर्देश त्रिवेणीगंज. अनुमंडल सभागार में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अनुमंडलीय स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने की. बैठक में अनुमंडल प्रशासन ने अनुपलाल यादव महाविद्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. अधिकारियों द्वारा तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी. साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में मुख्य समारोह अनुपलाल यादव महाविद्यालय, झंडोत्तोलन कार्यक्रम, परेड, झांकी, प्रभातफेरी, साफ-सफाई आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस धूमधाम से मानने को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों के संचालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. उन्होंने कहा कि एएलवाई कॉलेज मुख्य समारोह स्थल की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रभातफेरी सुबह में स्कूली बच्चों द्वारा निर्धारित रूट से निकाली जायेगी. झंडोत्तोलन निर्धारित समय पर हो व परेड और झांकियों में अनुशासन और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाये. उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाये. उन्होंने नगर परिषद को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. वहीं एसडीपीओ विभाष कुमार ने कहा कि झंडोत्तोलन और प्रभातफेरी के दौरान सड़क पर भारी वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा. इसके लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किये गये है. साथ ही पुलिस गश्ती तेज रहेगी. इसके अलावे उन्होंने सही से झंडोत्तोलन करने और ससमय झंडा को उतारने का निर्देश दिया. लापरवाही पर उन्होंने संबंधित के विरुद्ध कार्यवाई करने की बात कहीं. एसडीपीओ ने सरस्वती पूजा प्रतिमा की विसर्जन निर्धारित तिथि को करने को कहा. साथ ही पूजा समिति लाइसेंस जरूर लें. बैठक में डीसीएलआर संस्कार रंजन, प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी, अवर निबंधन पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, जदिया थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन, बलुआ थानाध्यक्ष सुमित कुमार, छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा, ललितग्राम थानाध्यक्ष अंजली कुमारी के अलावे सौरभ सुमन, डॉ नवीन कुमार, विनोद कुमार निराला, विवेक से कुमार, डॉ इश्तियाक अहमद, संजय कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >