सेवानिवृत्त कर्मचारी को सम्मान पूर्वक दी गयी विदाई

इस अवसर पर उन्हें अंग वस्त्र, मिथिला पाग एवं अन्य उपहार भेंट कर उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना की गई

राघोपुर. रेफरल अस्पताल परिसर में शनिवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जहां चतुर्थवर्गीय कर्मचारी श्रीप्रसाद यादव को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. इस अवसर पर उन्हें अंग वस्त्र, मिथिला पाग एवं अन्य उपहार भेंट कर उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना की गई. समारोह में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम, डॉ दीपक गुप्ता, डॉ राहुल झा, डॉ निखिल आनंद, स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद, वरीय लिपिक चन्द्रेश्वर गुप्ता, बीसीएम शादाब अली सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद ने श्रीप्रसाद यादव के कार्यों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवा काल में ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ कार्य किया. इस मौके पर राजेश पाण्डेय, सोनू सिंह, कुमारी बच्ची, माधुरी कुमारी, नारायण राम, कन्हैया राय, प्रशांत झा, शिव कुमार, पूजा कुमारी, रिंकू झा, सोनी कुमारी, निधि, नीतू, सुप्रिया सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >