45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर में रैंक पिपिंग समारोह, सीनियर सिपाहियों की हुई पदोन्नति

45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वीरपुर मुख्यालय में सोमवार को सीनियर सिपाही कैडर के जवानों के लिए एक गरिमामय एवं भव्य पदोन्नति रैंक पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया.

वीरपुर. 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वीरपुर मुख्यालय में सोमवार को सीनियर सिपाही कैडर के जवानों के लिए एक गरिमामय एवं भव्य पदोन्नति रैंक पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. समारोह के दौरान कमांडेंट गौरव सिंह ने पदोन्नत सीनियर सिपाहियों को उनके नवीन रैंक का फीता लगाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी पदोन्नत जवानों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि बढ़े हुए दायित्व और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक होती है. उन्होंने जवानों से अपेक्षा की कि वे नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. कमांडेंट ने कहा कि जैसे-जैसे पद और दायित्व बढ़ते हैं, वैसे-वैसे संगठन के प्रति समर्पण और कर्तव्यपरायणता की अपेक्षाएं भी बढ़ जाती है. सभी जवानों को इन मूल्यों पर खरा उतरते हुए बल की गरिमा और गौरव को बनाए रखना चाहिए. इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा, उप कमांडेंट सौरभ सुमन, उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, उप कमांडेंट हरजीत राव सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं बलकर्मी उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों और बलकर्मियों ने पदोन्नत जवानों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >