खाद दुकान पर छापा, अनियमितता उजागर, कार्रवाई का आदेश

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है

प्रतापगंज. सुखानगर पंचायत स्थित एक खाद दुकान में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण दल में बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियांशु राज शामिल थे. जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक पंजी समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की बारीकी से जांच की. बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्टॉक पंजी के अनुसार खाद की उपलब्धता सही पाई गई. हालांकि, जांच के क्रम में यह बात सामने आई कि खाद निर्धारित दुकान स्थल के बजाय अन्य स्थान पर रखी गई थी, जो नियमों का उल्लंघन है. इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर और सही स्थान पर खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >