सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ सह सीओ कशिश बक्शी ने की. प्रभारी सीओ ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े विवादों का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष कागजातों के जांच करने के बाद किया गया. सीओ ने बताया कि जनता दरबार में चार मामले का त्वरित निष्पादन किया गया. जबकि 08 नये आवेदन प्राप्त हुआ है. लेकिन कागजात के अभाव में दोनों पक्षों को अगला तारीख दिया गया. बताया कि भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जाती है. जिसका निपटारा दोनों पक्षों के समक्ष प्राप्त आवेदन के उपरांत किया जाता है. उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि छोटे छोटे मामले को आपसी समझौते के तहत ग्रामीण स्तर पर मिल बैठकर सुलझाने की अपील की. इस मौके पर सीओ धीरज कुमार, भपटियाही थाना पुलिस, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य जमीन मालिक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
