शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने कहा, पूजा आयोजको को थाना को देनी होगी सूचना

पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन का सख्त निर्देश है कि जहां भी पूजा का आयोजन होना है.

प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत आगामी सरस्वती पूजा को धूमधाम व उत्साह पूर्वक मनाने हेतु सोमवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्रा व अंचलाधिकारी आशू रंजन ने संयुक्त रुप से की. बैठक में प्रबुद्धजन, जन प्रतिनिधीगण और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि इस बार भी सरस्वती पूजा अन्य वर्षो की भांति इस बार भी मनाया जाना है. पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन का सख्त निर्देश है कि जहां भी पूजा का आयोजन होना है. उन्हें विधिवत स्थानीय थाना को आवेदन देना होगा. पूजा आयोजन को लेकर लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. लाइसेंस के लिए आयोजको को थाना पहुंचकर आवेदन देने सहित लाइसेंस की सारी प्रक्रिया को पूर्ण करना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है. निर्देश का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक को सम्बोधित करते हुए बीडीओ श्री मिश्रा ने कहा कि आप सभी प्रबुद्धजनों का भी दायित्व बनता है कि अपने आसपास के आयोजकों को इस संदर्भ में जागरुक करें. बैठक में पूर्व प्रमुख भूप नारायण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष भिंडवार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश जया, अनीस कुमार, मुखिया महानंद पासवान, पूर्व मुखिया अनिल कुमार टिपू, कमल नारायण मंडल, वासुदेव रजक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >