सड़क चौड़ीकरण के विरोध में जदिया में धरना, बायपास की उठी मांग

व्यवसायियों ने डीएम व केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपने की कही बात

– व्यवसायियों ने डीएम व केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपने की कही बात जदिया. सुपौल-अररिया एनएच-327ई पथ चौड़ीकरण को लेकर जदिया बाजार में विरोध तेज हो गया है. बाजार के बीच से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ रविवार को हनुमान मंदिर के समीप पूर्व जिला परिषद सदस्य श्याम यादव के नेतृत्व में व्यवसायियों एवं स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया. धरना में शामिल लोगों ने कहा कि बाजार के बीच से सड़क चौड़ीकरण होने पर सैकड़ों दुकानें एवं मकान प्रभावित होंगे, जिससे हजारों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. जदिया बाजार घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में लोग वर्षों से व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. वक्ताओं ने कहा कि बाजार में शैक्षणिक संस्थान एवं धार्मिक स्थल भी स्थित हैं. ऐसे में सड़क निर्माण कार्य यदि बाजार के भीतर से किया गया, तो सामाजिक व धार्मिक संरचनाओं पर भी असर पड़ेगा. उन्होंने प्रशासन से योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की. व्यवसायियों ने त्रिवेणीगंज की तर्ज पर जदिया में भी बायपास सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई. ताकि बाजार को सुरक्षित रखा जा सके और आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहे. इस दौरान व्यवसायियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही. साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी ज्ञापन भेजकर बायपास निर्माण की मांग उठाने की जानकारी दी. धरना में बड़ी संख्या में व्यवसायी, स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे. सभी ने एक स्वर में कहा कि जनहित को देखते हुए सरकार को इस मामले में उचित निर्णय लेना चाहिए. धरना में श्याम यादव के अलावे अमर यादव, रामचंद्र पौद्दार, सुकमार रंजन पाल, संजय देव, मंगल सिंह, प्रमोद सिंह, प्रकाश साह ,योगेंद्र पौद्दार ,दिलीप यादव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >