पेट्रोल-डीजल व गैस की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला

मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर बसंतपुर बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा गया

वीरपुर. पेट्रोल – डीजल व एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ी हुई कीमतों का हवाला देते हुए बसंतपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को एक रैली केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर बसंतपुर बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर मौजूद प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम एलपीजी गैस की किल्लत व कालाबाजारी, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया गया है. कांग्रेस के प्रवक्ता मो मुर्तुजा ने कहा कि आज का यह विरोध प्रदर्शन गैस की कालाबाजारी को लेकर है. लोग घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं. बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों के साथ धोखा कर रही है. पुतला दहन कार्यक्रम में शमशेर आलम, प्रेम कुमार गुप्ता, मो अंसार, जयबोध झा, विनोद यादव, सुनीता देवी, अनिश अख्तर, मो अयुब, हरिनारायण साह, मो मूसाअली, फिरोज खान, कमल गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >