सरायगढ़ में प्रधानाध्यापकों की बैठक, शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) शिव शंकर पंडित ने की

ग्रांट राशि के उपयोग, कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन बढ़ाने व यूसी जमा करने के दिए निर्देश सरायगढ़. प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) शिव शंकर पंडित ने की. बीडीओ अच्युतानंद भी उपस्थित रहे. बैठक में विभिन्न विद्यालयों को जीओवी मद, ग्रांट राशि, इको क्लब एवं खेल सामग्री के लिए प्राप्त राशि के समुचित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया. बीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) समय पर जमा करें तथा संबंधित अभिलेख विद्यालय में सुरक्षित रखें. इसके अलावा, आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायगढ़ में नामांकन बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई. बीईओ ने वार्डेन बेबी कुमारी से नामांकन की स्थिति की जानकारी ली और सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे छात्राओं के नामांकन में सक्रिय सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चियां इस योजना का लाभ उठा सकें. बैठक में एचएम विनायक प्रसाद यादव, मो शफीउर रहमान, सूर्य नारायण यादव, कपिल कुमार मेहता, कृष्ण भूषण मंडल, नित्यानंद भार्गव, शिवकुमार रोशन, बसंत कुमार, अशोक कुमार, ललित कुमार, महेंद्र शर्मा, संजय पाठक, संजय शरण, प्रीतम भारती, निशा भारती, अंजू झा, धीरेंद्र कुमार, नीतीश कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के कई प्रधानाध्यापक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >