महागठबंधन की बनी सरकार तो कोसी से पलायन रोकना होगी प्राथमिकता

कांग्रेस के बैनर तले बकौर में जन आक्रोश चौपाल का किया गया आयोजन

– कांग्रेस के बैनर तले बकौर में जन आक्रोश चौपाल का किया गया आयोजन सुपौल. सदर प्रखंड के बकौर पंचायत स्थित कायस्थ टोला में कांग्रेस पार्टी द्वारा हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत जन आक्रोश चौपाल का आयोजन किया गया. इस मौके पर कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सुपौल ने पिछले कई दशकों से राज्य से लेकर केंद्र तक मंत्री दिए हैं, फिर भी यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है. कहा कि सदर प्रखंड के कई पंचायत क्षेत्र कोसी प्रभावित है. यहां से हजारों लोग रोजी-रोटी की तलाश में पलायन को मजबूर हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि पूरी तरह मौन हैं. कहा कि अगर आगामी चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो उनका मुख्य एजेंडा कोसी पीड़ितों के पलायन को रोकना होगा. चौपाल को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सुपौल प्रभारी ज्योति खन्ना ने कहा कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और अल्का लांबा भी बिहार के हालात को लेकर गंभीर हैं. कार्यक्रम के आयोजकों पप्पू वर्मा एवं सत्तो राम ने कहा कि कोसी क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है और सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है. मौके पर महेंद्र शर्मा, दिनकर शर्मा, अमरजीत राम, कुंदन चौपाल, अबू कैश, प्रमोद यादव, सोनू आज़ाद, फेकू मिस्त्री, दिवाकर यादव, रणजीत राम, मिलन कुमारी, सरस्वती कुमारी, कामिनी कुमारी, सोनी कुमारी, सुंदर देवी, प्रकाश कुमार, राजेश राम, गोलू राम, आरती देवी, बिरन सदा, मनीष सदा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >