पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, आज व कल होगा नामांकन

प्रखंड के दो पैक्सों के अध्यक्ष व प्रबंध कारिणी समिति के लिए आगामी छह फरवरी को होने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर जहां प्रखंड प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है.

त्रिवेणीगंज. प्रखंड के दो पैक्सों के अध्यक्ष व प्रबंध कारिणी समिति के लिए आगामी छह फरवरी को होने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर जहां प्रखंड प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है. वहीं उक्त चुनाव को लेकर पंचायतों से लेकर प्रखंड कार्यालय तक सरगर्मी बढ़ गयी है. जानकारी देते निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अभिनव कुमार ने बताया कि प्रखंड के पथरागोरधेय और कुशहा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्यों का चुनाव आगामी 06 फरवरी को होना है. उक्त चुनाव को लेकर 21 एवं 22 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल होगा, जबकि 24 से 27 जनवरी को संवीक्षा होगी. 29 जनवरी को अभ्यर्थिता वापसी व प्रतीक चिह्न आवंटन होगा. वहीं 06 फरवरी को ही मतदान और मतगणना होगी. बताया जाता है कि दोनों पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर कुल 09 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें पथरागोरधेय में 4 और कुशहा में 5 मतदान केंद्र बनाए गए है. जहां पेयजल के साथ ही मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >