प्रतापगंज में दुर्गा पूजा की तैयारी, मेला कमेटी की बैठक में हुआ महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया

प्रतापगंज. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार की शाम दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर मेला कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कमेटी के उपाध्यक्ष ई मोती लाल ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी, लेकिन मंदिर निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अनावश्यक खर्चों में कटौती की जाएगी. समिति के कई सदस्यों ने सुझाव दिया कि मंदिर के भव्य भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे पूरा होने में लगभग दो वर्ष का समय लगेगा. ऐसे में सजावट, टेंट, जागरण आदि मदों में खर्च घटाकर चंदे और अन्य दानदाताओं की राशि को मंदिर निर्माण में लगाया जाएगा. इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने समर्थन दिया. बैठक में गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया. वहीं, मेला कमेटी के अध्यक्ष यदुनंदन लहोटिया के असामयिक निधन पर सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. बैठक में मुख्य रूप से बीजेंद्र लाल दास, विपीन श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, मुखिया प्रताप विराजी, कलानंद विराजी, योगेंद्र यादव, बौआ नांग, राजेंद्र यादव, आजाद लहोटिया, रौशन लाल दास, छोटू यादव, मोनु यादव, राम प्रसाद लहोटिया, बहुरी लहोटिया, महेंद्र मंडल सहित कई सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >