गर्भवती महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मृतका के परिजन ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं

कटैया-निर्मली. थुमहा पंचायत के वार्ड नंबर 09 में गुरुवार की सुबह 22 वर्षीया गर्भवती महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मृतका के परिजन ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. घटना के अनुसार महिला की शादी डेढ़ साल पहले थुमहा पंचायत के वार्ड नंबर 09 निवासी विकास कुमार से हुई थी. विकास पिछले तीन माह से दिल्ली में मजदूरी कर रहा था. गुरुवार की सुबह उनकी पत्नी प्रिया कुमारी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया. पुलिस ने प्रिया की शव को उनके कमरे में पलंग पर से बरामद किया है. नए संशोधित कानून के अनुसार फारेंसिक टीम ने जांच की शुरुआत की और वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश का इंतजार किया. लगभग पांच घंटे बाद एसडीपीओ आलोक कुमार के निर्देश के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है. एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >