– दाउदनगर-गया एनएच 120 पर दो बाइक की हुई थी आमने-सामने टक्कर प्रतापगंज. प्रतापगज बाजार के किराना व्यवसायी अरुण पौद्दार के लगभग 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक की सड़क हादसे में सोमवार शाम मौत हो गई. मृतक अभिषेक औरंगाबाद जिला के रफीगंज अंचल कार्यालय में सर्वेयर के पद पर कार्यरत थे. वे छुट्टी में घर आए थे. सोमवार की सुबह ड्यूटी के लिये घर से रवाना हुए थे. घर से यह कहकर निकले थे कि वहां उन्हें क्षेत्र भ्रमण करने में दिक्कत होती है. इसीलिए अपनी बुलेट गाड़ी वहीं ले जा रहे हैं और अपनी गाड़ी से रफीगंज के लिए निकले थे. लेकिन रास्ते में दाउदनगर-गया एनएच 120 सड़क मार्ग के गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरहा पुनपुन पुल के समीप आमने-सामने बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें दूसरे बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. अभिषेक की गंभीर स्थिति देख पुलिस व स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज गया भेजवाया. वह पुन: वेदांता पटना लाया गया. जहां उसकी मौत इलाज के दौरान 4:00 बजे सुबह में हो गई. सोमवार की संध्या दुर्घटना की खबर अभिषेक के परिजनों को मिली. जिसके बाद जैसे-तैसे परिजन वहां के लिए रवाना हो गए. घटना की सूचना के बाद मृतक के घर पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया. अभिषेक दो भाई, एक बहन में सबसे बड़ा भाई था. अभिषेक बहुत ही मिलनसार एवं मृदु स्वभाव का था. अपने सभी साथियों एवं समाज परिवार में बड़ा ही लोकप्रिय था. जिस कारण परिवार सहित उनके सगे संबंधी दोस्त सभी मर्माहत हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
