सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात में एनएच 327 ए पर बीआरसी कार्यालय चांदपीपर के पास पुलिस ने एक कार से 145.26 लीटर विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किया. थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 327 ए पर चांदपीपर गांव के बीआरसी कार्यालय के पास उजाले रंग के क्रेटा कार बीआर 01 ई एल 1175 की नाकेबंदी की गई, जिसमें कार चालक ने कार छोड़कर फरार हो गया. कार की तलाशी ली गई तो कार से विभिन्न ब्रांड के 18 कार्टून में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. थाना अध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत कार चालक और कार मालिक के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या 1/ 26 दर्ज कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. छापेमारी दल में एसआई शौर्य दिव्यांशु, गुलशन कुमार, अवधेश कुमार, रुपेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
