ढाढी पैक्स अध्यक्ष की पहली आम सभा में कई योजनाओं पर हुई चर्चा

बैठक में सदस्यों ने समिति को सुदृढ़ बनाने के लिए कई प्रस्ताव पास किए गए

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन बलैठा में ढ़ाढी पैक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने पहली आमसभा कर किसानों को समिति द्वारा किए जाने वाले मदद समेत कई योजनाओं पर चर्चा कर जिले में इसे सशक्त पैक्स बनाने का निर्णय लिया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उक्त आमसभा सह अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता दूसरी बार अप्रत्याशित मत से निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष सुनीता देवी ने की. इस दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन राम ने नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित करते आमसभा आयोजित कर किसानों को समिति के कार्यप्रणाली एवं योजनाओं की जानकारी से रूबरू कराने की इस पहल का जिले के सभी पैक्सो से अनुसरण करने का अनुरोध किए. ताकि किसान पैक्स से जुड़कर सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ लेकर प्राथमिक कृषि साख समिति को सशक्त बनाते देश के विकास में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. वही वर्ष के पहली आम सभा में पैक्स की वित्तीय स्थिति, कृषि ऋण, खाद-बीज वितरण और आगामी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. वही बैठक में सदस्यों ने समिति को सुदृढ़ बनाने के लिए कई प्रस्ताव पास किए गए. वही आम सभा के मुख्य बिंदुओं में पैक्स की गतिविधियों की समीक्षा करना और आगामी कार्य योजना (जैसे खाद-बीज, लोन) तैयार करना , सदस्यता अभियान आदि शामिल हैं. वही आमसभा को संबोधित करते हुए राजद नेता सह पैक्स प्रतिनिधि चंदन सिंह ने अपनी मां को अध्यक्ष पद के लिए लोगों से मिले अप्रत्याशित सहयोग के लिए आभार जताया एवं पैक्स के धरातल स्वरूप को आमलोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया. वही आम सभा में पिछले साल का लेखा-जोखा नए सदस्यों को जोड़ना, और व्यवसाय विस्तार पर चर्चा की गई. इस दौरान उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पैक्स अध्यक्ष सुनीता देवी ने बताई कि पैक्स को सुदृढ़ करने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियानों के साथ इस सभा का आयोजन करना मुख्य उद्देश्य है. मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन राम, मुखिया वीरेंद्र सहनी, सरपंच चंद्र किशोर सहनी, नेता प्रतिपक्ष चंदन कुमार सिंह, कॉपरेटिव बैंक प्रबंधक हरीकिशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य पप्पू यादव, बौद्ध नारायणसिंह , उमेश प्रसाद सिंह ,गोपाल सिंह, अरविंद सिंह, सोहन सिंह, राजेश सिंह,दिलीप यादव, किशोर पटेल, वीरन पटेल ,पुलिस पटेल, रामबली प्रसाद सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >