पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, पुत्री की मौत, पिता घायल

अजीत कुमार मेहता का इलाज किया जा रहा है

करजाईन. करजाईन थाना क्षेत्र के बायसी पंचायत अंतर्गत डुमरी चौक के पास एनएच 131 पर रविवार को पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में 14 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार डुमरी वार्ड 04 निवासी अजीत कुमार मेहता अपनी बेटी विपाशा भारती के साथ बाइक पर सवार होकर घर से जा रहे थे. पिकअप सिमराही से भीमनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान एनएच 106 पर डुमरी चौक के निकट भीमनगर की ओर जा रहे पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विपाशा भारती को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अजीत कुमार मेहता का इलाज किया जा रहा है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पिकअप को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. इस घटना को लेकर लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द यहां स्पीड ब्रेकर बनाया जाए. ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके. मौके पर पहुंचे करजाइन थानाध्यक्ष ललन कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >