गौ सम्मान अभियान संकल्प यात्रा में शामिल हुए लोग, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

पूरे नगर में धार्मिक उत्साह व जनजागरूकता का देखने को मिला माहौल

– पूरे नगर में धार्मिक उत्साह व जनजागरूकता का देखने को मिला माहौल वीरपुर. देशभर में साधु-संतों और गौ-भक्तों द्वारा चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को वीरपुर में पहले चरण की भव्य संकल्प यात्रा निकाली गई. यह यात्रा श्रीराम-जानकी मंदिर से शुरू होकर नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बसंतपुर मार्ग से वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय पहुंची. जहां अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार को ज्ञापन सौंपा गया. कार्यक्रम को लेकर गौ सम्मान अभियान के अनुमंडल प्रचारक सह मुख्य पार्षद वीरपुर सुशील कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में व्यापक जनसमर्थन जुटाने के लिए चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है. संकल्प यात्रा में शामिल गौ-भक्तों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा. इस दौरान पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और जनजागरूकता का माहौल देखने को मिला. सुशील कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर गौ संरक्षण के पक्ष में मजबूत जनमत तैयार किया जाएगा. इस अवसर पर अभय जैन, पशुपति प्रसाद गुप्ता, सुधांशु शेखर, गोलू कुमार, बालकृष्ण यादव, गोलू साह, राजकुमार, सागर कुमार, सुमीत कुमार, गौतम भगत सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >