रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक, सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कई प्रमुख अधिकारी एवं समिति के माननीय सदस्य उपस्थित रहे

सुपौल. जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कई प्रमुख अधिकारी एवं समिति के माननीय सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में सिविल सर्जन डॉ बाबू साहेब झा, उपाधीक्षक डॉ नूतन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बालकृष्ण चौधरी, जिला लेखा प्रबंधक शिव कुमार, अस्पताल प्रबंधक अभिनव आनंद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए. बैठक के दौरान सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही ममता चयन प्रक्रिया को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए. अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाली निर्माण पर विशेष चर्चा की गई. इसके अलावा, अस्पताल में आईसीयू एवं ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को शीघ्र चालू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी सहमति बनी. बैठक में मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधा देना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए व सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >