बस स्टैंड नहीं रहने से यात्री परेशान, दुर्घटना की आशंका

जनप्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बस स्टैंड बनवाने की मांग की है

सरायगढ़. बस स्टैंड नहीं रहने के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जिससे यात्रियों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. एनएच 27 और एनएच 327 ए विश्वकर्मा चौक भपटियाही बाजार के समीप छोटे-बड़े वाहनों से उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. बस स्टैंड नहीं रहने के कारण लोगों को हमेशा दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है. दुर्घटना में कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं. प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, जिला परिषद सदस्य गौतम कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष सतीश पांडे, मुखिया विजय कुमार यादव, राजेंद्र साह, गणेश राम, जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी, विजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बस स्टैंड बनवाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >