सड़क हादसे में मां-बेटा जख्मी, अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद दूसरा बाइक चालक बाइक लेकर भाग गया

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के पिपरा-जदिया मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर मंगलवार देर संध्या सड़क दुर्घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना चिलोनी पुल के समीप हुई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक संजीव कुमार सुमन ने प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आई है. हालांकि स्थिति खतरे से बाहर है. घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के योगियाचाही निवासी राकेश सरदार की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी और उनके 4 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब राकेश सरदार अपनी बाइक से परिवार के साथ बाजार आ रहे थे. बताया जाता है कि वह तेज रफ्तार और असंतुलित तरीके से बाइक चला रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद दूसरा बाइक चालक बाइक लेकर भाग गया. शराब के नशे में बाइक चला रहा था पति घटना को लेकर घायल महिला सोनी देवी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनके पति शराब के नशे में वाहन चला रहे थे. जिसके कारण यह हादसा हुआ. इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >