छातापुर. थाना क्षेत्र के सोहटा पंचायत वार्ड संख्या एक निवासी नव विवाहिता ने बुधवार को सास से झगड़ने के बाद जहर खाकर आत्महत्या का कोशिश की, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. 19 वर्षीया महिला रंजन देवी, सनोज मुखिया की पत्नी बताई जा रही है. घरेलू विवाद के कारण महिला के विषपान करने के बाद परिजन आनन फानन में उसे पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले गये. जहां महिला का उपचार होने के उपरांत स्थिति सामान्य नहीं हो पाई. महिला की स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उसे सीएचसी छातापुर लाया गया. जहां मौजूद चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देखकर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार महिला के पति सनोज रोजी रोजगार के लिए पंजाब में है. एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. बुधवार को किसी बात को लेकर सास से उसकी कहासुनी हो गई. जिसके बाद तैश में आकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. जानकारी के बाद महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे. मामले से जुड़े पहलुओं से अवगत हुए. बताया जाता है कि महिला की हालत बेहद ही चिंताजनक बनी हुई है.
सास से झगड़ने के बाद बहू ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर स्थिति में भर्ती
परिजनों के अनुसार महिला के पति सनोज रोजी रोजगार के लिए पंजाब में है
