पंचायत समिति की बैठक आयोजित

पंचायतों में पुरानी पांडुलिपियों की उपलब्धता के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया

निर्मली. मरौना प्रखंड मुख्यालय बेलही में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडा के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. बीडीओ रचना भारतीय ने बताई कि बैठक के दौरान स्व गणना और आगामी जनगणना कार्यक्रम के संबंध में सभी सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गई. इसके अलावा पंचायतों में पुरानी पांडुलिपियों की उपलब्धता के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए सहमति बनाई गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >