सीएस ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण, कार्यों की हुई समीक्षा

सिविल सर्जन ने बताया कि यह रूटीन निरीक्षण है

त्रिवेणीगंज. सिविल सर्जन बाबू साहब झा ने शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का जायजा लेते हुए कार्य प्रगति की समीक्षा भी की. साथ ही कई दिशा निर्देश दिये. सिविल सर्जन ने बताया कि यह रूटीन निरीक्षण है. हम पिछली बार आए थे तो बहुत सारे निर्देश देकर गए थे. उसमें क्या प्रगति हुई है उसी को देखने आए हैं. अस्पताल प्रबंधन की कार्यों की समीक्षा की है. जिसमें पाया गया कि निर्देश के अनुरूप बहुत सारे कार्य किए गए है. बहुत काम होने वाला है. उन्होंने बताया कि इसी महीने के अंत में पुनः आएंगे जो कमी पाई गई है. उसके संबंध में डीएस को कहा कि यहां बहुत अच्छे – अच्छे चिकित्सक हैं. उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाय और उनके द्वारा चिकित्सकीय कार्य निरंतर किया जाय. उन्होंने बताया कि चिकित्सक का रोस्टर बना हुआ है. रोस्टर के हिसाब से संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहेंगे. सभी चिकित्सक को बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि रोस्टर में आठ घंटे के बाद रोस्टर चेंज होता है. जिनका रोस्टर होगा, वो चिकित्सक कार्य करेंगे. उन्होंने बताया कि डायलिसिस बहुत जल्दी शुरू होने वाला है. उसका जगह अलॉट हो गया है. साथ ही मशीन भी बहुत जल्दी आने वाला है. उम्मीद करते हैं कि इस महीने के अंत तक या अगले महीने के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाना चाहिए. मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ इंद्रदेव यादव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सुमन कुमारी, अस्पताल प्रबंधक एस अदीब अहमद समेत कई चिकित्सकों मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >