दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी टोल प्लाजा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.

निर्मली. किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी टोल प्लाजा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा वार्ड नंबर 04 निवासी मो सफरुल के 26 वर्षीय पुत्र सिराज के रूप में की गयी है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एम्बुलेंस से घायल सिराज को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि सिराज ससुराल से अपने घर लौट रहा था. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. देर शाम तक शव को अस्पताल में सुरक्षित रखा गया तथा परिजनों को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रो-रोकर उनका बुरा हाल था. इधर, किशनपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >