एनएच-27 पर ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध घायल, रेफर

पुलिस ने ट्रक जब्त कर शुरू की जांच

– पुलिस ने ट्रक जब्त कर शुरू की जांच सरायगढ़. एनएच-27 पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव वार्ड नंबर 09 निवासी 60 वर्षीय राम नारायण ठाकुर के साथ घटी, जो साइकिल से भपटियाही बाजार जा रहे थे. जानकारी अनुसार विश्वकर्मा चौक के पास सड़क पार करने के दौरान निर्मली से सिमराही की ओर जा रही ट्रक (नंबर एनएल 01 एडी 1360) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती कराया. जहां डॉ शहनवाज आलम ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पहले सुपौल सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहां से भी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दरभंगा स्थित डीएमसीएच भेज दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >