प्रमंडलीय आयुक्त के दौरे को लेकर लंबित कार्य निपटाने में जुटे पदाधिकारी

यह कार्यक्रम समाहरणालय परिसर में अपराह्न 12:30 बजे से आयोजित होगा

सुपौल. आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर 06 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण “जनता से संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम समाहरणालय परिसर में अपराह्न 12:30 बजे से आयोजित होगा. जिसकी अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त कोशी प्रमंडल सहरसा राजेश कुमार करेंगे. प्रमंडलीय आयुक्त अपने सुपौल भ्रमण के दौरान इस कार्यक्रम में आम जन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे. इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय में लंबित वे परिवाद, जो सुपौल जिले से संबंधित हैं. जिन पर अब तक अनुपालन या जांच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उनकी भी सुनवाई की जाएगी. कार्यक्रम से पहले प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा समाहरणालय स्थित विभिन्न शाखा स्थापना, सामान्य, शस्त्र, विधि, जिला भू अर्जन, पंचायत, आपूर्ति, डीपीओ (आईसीडीएस), अभिलेखागार एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान न्यायालयों के आदेशों के अनुपालन की स्थिति, राज्य सूचना आयोग एवं लोकायुक्त के निर्देशों का पालन, लंबित अनुशासनिक कार्रवाई, अवमानना वाद, सैरातों की बंदोबस्ती व उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन सहित कुल 16 बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी. आयुक्त के निरीक्षण को लेकर संबंधित शाखा के लंबित कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >